ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राजनीति

15 दिन पीएम मोदी ने दूसरी बार गुजरात भाजपा मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ही अहमदाबाद पहुंच गए| पीएम मोदी अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं और इसके अंतर्गत शहर के राणीप क्षेत्र की निशान स्कूल में कल सुबह 8 बजे अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे| रविवार को शाम अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी ने अपनी माता हीरा बा से आशीर्वाद लिया| हीरा बा गांधीनगर में अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं| अपने भाई के घर पहुंचे पीएम मोदी ने माता हीरा बा का आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक उनसे बतियाते रहे| जिसके बाद पीएम मोदी गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलम के लिए रवाना हो गए| नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह के साथ कमलम में साथ दिखाई दिए| भाजपा मुख्यमंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के गुजरात प्रमुख सीआर पाटील समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे| पीएम मोदी ने करीब 20 तक पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की| इससे पहले 20 नवंबर को पीएम मोदी बोटाद में जनसभा को संबोधित करने के बाद गुजरात भाजपा मुख्यालय गए थे| जहां पार्टी के नेताओं और कार्यालय स्टाफ के साथ बातचीत की थी| इसके 14 दिन बाद पीएम मोदी ने आज फिर कमलम में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की है|

Related Articles

Back to top button