ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
पंजाब

48 घंटे बीतने पर भी गोल्डी बराड़ को हिरासत में लेने का फोटो नहीं आया सामने

अमृतसर: अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया और सीएम भगवंत मान।पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को झूठा करार दे दिया है। बिक्रम मजीठिया ने सीएम मान से सवाल किया है कि सिद्धू मूसेवाला के कातिल गोल्डी बराड़ के मामले में उन्होंने झूठ क्यों बोला। उनके दावे के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर मोहर लगाने से क्यों बच रही हैं।गौरतलब है कि बीते दिनों ही गोल्डी बराड़ के अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तारी की बात सामने आयी थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात चुनावों में प्रचार के दौरान इस पर मोहर लगाई और उसे पंजाब सरकार की बड़ी सफलता करार दिया था। लेकिन उनके इस दावे पर बिक्रम मजीठिया ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने ट‌्वीटर एकाउंट पर पोस्ट करके सीमए मान को झूठा करार कर दिया है।क्यों झूठ बोल रहे मानमजीठिया ने अपनी ट्वीट में सीएम मान से पंजाबियों को झूठ बोलने का कारण पूछा है। पंजाबियों को बताना चाहिए कि सीएम मान ने अमेरिकी एजेंसियों द्वारा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को हिरासत में लेने और उसे जल्द पंजाब लाने के दावे पर झूठ क्यों बोला। उन्हें यह दावा किए हुए 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक गोल्डी को हिरासत में लेने का कोई फोटो या वीडियो सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।सूचना का स्रोत स्पष्ट करने की मांगमजीठिया के ट्वीट में सीएम मान को उनका सूचना स्रोत स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। सीएम स्पष्ट करें कि उन्हें कैसे सूचना मिली कि गोल्डी बराड़ को यूएसए में हिरासत में लिया गया है। चाहे होम मिनिस्टर अमित शाह ने उन्हें सूचित किया था या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन या अन्य अमेरिकी एजेसियां या सीधे FBI उन्हें इस मुद्दे पर सूचना दी थी।BMW के पंजाब में निवेश की तरह झूठमजीठिया ने अनुसार विडंबना यह है कि डीजीपी पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां ​​सीएम के इस दावे को पुख्ता करने से बच रही हैं। ऐसा लगता है कि यह दावा उनके अतीत में किए गए अन्य झूठे दावों के अनुरूप था, जैसे BMW ने पंजाब में निवेश किया था।

Related Articles

Back to top button