स्क्रूटनी में सभी 23 प्रत्याशियों के नामांकन-पत्र मिले सही

लुधियाना: जिला बार एसोसिएशन चुनावों को लेकर नामांकनों का दौर खत्म होने के बाद शनिवार को स्क्रूटनी की गई। चुनावों के लिए नियुक्त किए गए रिटर्निंग अफसर (आरओ) कमलजीत शर्मा ने इस दौरान सभी 23 प्रत्याशियों के कागजात की जांच की, जोकि सही पाए गए। बता दें कि प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें चेतन वर्मा, गुरिंदर सिंह सोढ़ी और एनके छिब्बड़ शामिल हैं।वहीं, उप-प्रधान के लिए हरजोत सिंह हरिके, करन सिंह, सेक्रेटरी पद के लिए हिमांशु वालिया, विकास गुप्ता के बीच टक्कर होगी। इसके अलावा जॉइंट सेक्रेटरी पद लिए अनीता, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, जसप्रीत सिंह सुखीजा, परगट सिंह राठौर और फाइनेंस सेक्रेटरी के लिए हरदीप कौर और जतिंदरपाल सिंह और एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए अमनजीत कौर सिद्धू, अंगद देव, भावनिक कालड़ा, दीपिका, हरकीरत सिंह (गगन), मुस्कान अरोड़ा, पवनप्रीत कौर बोपाराय, सिमरनजीत सिंह आलमगीर, सिमरनप्रीत सिंह और वेद भूषण शर्मा ने नामांकन-पत्र दाखिल किया था।


