ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य और पूरक 5 से 8 दिसंबर तक के प्रश्रपत्र निरस्त हुए

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के परीक्षा और गोपनीय विभाग में आपसी समन्वय नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को 5 से 8 दिसंबर तक आयोजित होने वाली द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक और पूरक परीक्षाएं निरस्त करना पड़ी। जानकारी में आया है कि परीक्षार्थियों के पुर्नमूल्यांकन और पुर्नगणना के परिणाम घोषित नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है।विक्रम विश्वविद्यालय में एक बार फिर परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद परीक्षाएं निरस्त करने की सूचना विश्व विद्यालय प्रशासन ने जारी की है। इसके पहले जारी हुए परीक्षा कार्यक्रम में विशेष वार्षिक एवं पूरक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा 5 दिसंबर से प्रारंभ होना थी। विक्रम परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में परीक्षा कराने की तैयारी भी गई थी। अचानक शुक्रवार देर शाम को कुलसचिव के माध्यम से एक पत्र जारी हुआ जिसमें सत्र 2021-22 की विशेष वार्षिक एवं पूरक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित होने वाले प्रश्न पत्रों को निरस्त किया गया है। जबकि घोषित परीक्षा कार्यक्रम में 8 दिसंबर के बाद का परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा। जो प्रश्न पत्र निरस्त किए गए हैं उनका परीक्षा कार्यक्रम अलग से घोषित होगा।परीक्षा निरस्त करने के पीछे यह कारणविक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वार्षिक एवं पूरक परीक्षा के प्रारंभिक प्रश्न पत्र निरस्त करने के पीछे कारण यह है कि विद्यार्थियों द्वारा मुख्य परीक्षा के बाद पुर्नमूल्यांकन और पुर्नगणना के आवेदन किए जाते है। इस बार भी विश्वविद्यालय प्रशासन इन परिणामों की समय पर घोषणा नहीं कर पाया और परीक्षा कार्यक्रम जारी हो चुका था। ऐसे में शुरू होने के पहले ही कुछ परीक्षाएं निरस्त करना पड़ी। बताया गया कि विश्वविद्यालय ने केवल बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष का पुर्नमूल्यांकन और पुर्नगणना परिणाम घोषित किया है। जबकि बीएससी और बीए विषय के द्वितीय व तृतीय वर्ष के पुर्नमूल्यांकन और पुर्नगणना के परिणाम घोषित नहीं हो सके। जाहिर है कि विश्वविद्यालय के परीक्षा और गोपनीय विभाग में समन्वय का अभाव होने के कारण यह स्थिति बनती है।

Related Articles

Back to top button