ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

साइकिल से घर लौट रही थी नाबालिग, झाड़ियों में ले जाकर अधेड़ ने की वारदात;आरोपी गिरफ्तार

हसनगंज (उन्नाव): औरास थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि गांव के ही विशेष समुदाय के अधेड़ ने झाड़ियों में ले जाकर रेप किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज पर राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला।घटना की सूचना मिलते ही रात को ही क्षेत्राधिकारी सहित एडिशनल एसपी व पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रात में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।घर से 700 मीटर दूर ही हुई थी वारदातऔरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शनिवार शाम तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी 13 साल की बेटी शाम पांच बजे साइकिल पर गेंहू लादकर चक्की पर पिसवाने के लिए गई थी। गेहूं डालकर साइकिल से ही सिमऊ बाजार जा रही थी। अभी यह गांव से 700 मीटर दूर शारदा नहर खंड से निकलने रजबहा के पास पहुंची ही थी। वहां पर गांव का ही निवासी इम्तियाज उर्फ डिप्टी (52) मिल गया। उसने बेटी की साइकिल के आगे स्कूटी खड़ी कर दी, जिससे वह गिर गई।घनी झाड़ियों में किशोरी को खींचकर ले गया थाआरोपी ने किशोरी को पास के ही सड़क किनारे खड़ी घनी झाड़ियों में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। राहगीर ने घटनास्थल से 1090 को सूचना देकर मोबाइल फोन बंद कर लिया। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। राहगीर का मोबाइल फोन बंद होने के कारण घंटों पुलिस घटनास्थल खोजती रही।शाम 7 बजे घटनास्थल का सही से पता होने पर बांगरमऊ क्षेत्राअधिकारी पंकज सिंह, सहित एडिशनल एसपी शशि शेखर ने निरीक्षण किया। रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सिंह मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोरी कक्षा 6 की छात्रा है।पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लियापुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर एससी एसटी, पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रात को ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button