ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बिहार

नालंदा में बर्थडे पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक बच्ची की मौत

बिहार : नालंदा में बर्थडे पार्टी के दौरान बीती रात किए गए हर्ष फायरिंग में एक बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई। मामला बिहार शरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजपर गांव का है। मृतका की पहचान वाले यादव की (12) वर्षीया पुत्री टुसी कुमारी के रूप में हुई है।

बच्ची के सिर में लगी गोली
मृतका के पिता वाले यादव का आरोप है कि गांव के ही मुन्ना यादव की बेटी का बर्थडे था, जिसे लेकर गांव में बार-बालाओं के नाच कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बार-बालाओ के ठुमके के बीच शराब का भी इंतजाम किया गया था। डांस के बीच ही कुछ युवक मस्ती में कट्टा से फायरिंग करने लगे। इसी बीच अपने घर के छत से कार्यक्रम देख रही बच्ची के सिर में गोली लग गई। गोली लगते ही बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल सदर अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस जगह कार्यक्रम चल रहा था वहां जगह कम था। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दिया जो बच्ची के सिर में जा लगी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को परिजन को सौंप दी गई है, जिस घर में बर्थडे पार्टी का आयोजन हुआ था। वह सभी लोग फिलहाल फरार हैं।

Related Articles

Back to top button