ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
पंजाब

फायरिंग करने से रोका तो साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से बोला धावा

जालंधर; पंजाब के जालंधर शहर में पुलिस थाना रामामंडी के तहत आते लद्देवाली में विवाह की खुशियों के रंग में कुछ युवकों द्वारा भंग डालने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवकों ने विवाह से पूर्व रखे गए जागो कार्यक्रम में पहुंच कर खूब हुड़दंग मचाया और तेजधार हथियारों से हमला करके तीन लोगों घायल कर दिया। तीनों को देर रात सिविल अस्पताल में लाया गया।सिविल अस्पताल में पहुंचे घायलों ने बताया कि उनके घर पर विवाह समारोह चल रहा है। देर रात जागो का कार्यक्रम था और वहां पर तीन युवक बिल्ला, मोटा और अलबर्ट अपने साथियों के साथ आए और हुल्लड़बाजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने पिस्तौल निकालकर फायरिंग करनी चाही तो परिवार के सदस्यों ने उनके पिस्तौल पकड़ लिए।घायल शिव कुमार जिनके बेटे की शादी है उसने कहा कि उन्होंने युवकों को समझाया कि वह फायरिंग न करे और उनके घर से चले जाएं। वह उस वक्त तो उनके घर से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ आए और हमला कर दिया।हमले में घायल युवकतेजधार हथियारों से नाच रहे लोगों पर हमलाशिव कुमार ने कहा कि जिस युवकों ने उनके यहां विवाह में शामिल होने आए रिश्तेदारों पर जिस वक्त हमला किया उस वक्त सभी जागो के दौरान नाच गाना कर रहे थे। अचानक जालंधर कैंट के रहने वाले बिल्ला, मोटा और अलबर्ट अपने साथियों के साथ और उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। शिव कुमार ने कहा कि उनकी टांग में पीछे छुरे या फिर किरच से वार किया गया है। अब उनकी टांग काम नहीं कर रही है और खून भी काफी बह गया है। एक युवक के माथे पर तेजधार हथियार मारा। एक अन्य युवक को हाथ में चोट आई है।

Related Articles

Back to top button