ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी सहित 780 सहायक उपकरण दिए गए

बहराइच: बहराइच जिले के गेंदघर मैदान में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया।बहराइच जिले के गेंदघर मैदान में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया। शिविर का सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। 48 लाख 15 हजार रुपए के उपकरण चिन्हित 410 दिव्यांगजनों को 780 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।ट्राई साइकिल 310, फोल्डिंगव्हील चेयर 47, बैसासी 230, वाकिंग स्टीक 59, रोलेटर 03, सी.पी. चेयर, ए.डी.एल. किट, सेलफोन व एमएसआईडी किट 02-02, बी.टी.ई.(कान की मशीन) 16, सुगम्य केन/स्मार्ट केन 18 तथा कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स 89 का वितरण किया गया।बहराइच जिले के गेंदघर मैदान में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया।नशे के सेवन से दूर रहें सभीशिविर को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य व्यक्ति का बच्चा भी स्वस्थ्य पैदा होता है। सभी लोगों को खान-पान के प्रति विशेष जागरूक होने की आवश्यकता है। हमारे देश के वैज्ञानिकों और सरकार के मेहनत से आज देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है किसी को भोजन की कोई कमी नहीं है। सभी लोग नशे के सेवन से दूर रहें।बहराइच जिले के गेंदघर मैदान में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया।कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूदशिविर का संचालन कवियत्री रश्मि प्रभाकर ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यर्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, एमएमको के विशेषज्ञ अमित कुमार, आडियो लाजिस्ट राजीव कुमार, चैयरमैन नवाबगंज सत्येन्द्र सिंह, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य एवं संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके अभिभावक मौजूद रहे।बहराइच जिले के गेंदघर मैदान में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button