ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

काम पर वापस लौटे साउथ के सुपरस्टार Mahesh Babu

महेश बाबू के लिए यह साल शुरुआत से ही बुरा रहा है। जनवरी में अभिनेता के बड़े भाई रमेश बाबू का निधन हो गया था, तो सितंबर में उनकी मां इंदिरा देवा का। वहीं, अब नवंबर में उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया। फैंस लगातार अपने चहेते सितारे को हिम्मत दे रहे थे। वहीं, अब अभिनेता ने पिता के निधन के 20 दिन बाद फिर से अपना काम शुरू कदिया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं।

महेश बाबू ने ट्विटर पर अपना फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह काम पर वापस लौट आए हैं। फैंस भी अभिनेता के वापस काम शुरू करने से खुश हैं और कह रहे हैं कि काम सब ठीक कर देता है। वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, जीवन को चलते रहना होता है, भगवानों ने ये संसार छोड़ दिया है, लेकिन वह आपके साथ हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं।

महेश बाबू एसएस राजामौली की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इस एक्शन एडवेंचर फिल्म पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन राजामौली को अक्सर फिल्म को लेकर बात करते देखा गया है। उनका कहना है कि वह हॉलीवुड की ‘इंडियाना जोन्स’ स्टाइल में एक एडवेंचर फिल्म बनाएंगे। वहीं, महेश बाबू पूजा हेगड़े के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे, जिसे फिलहाल SSMB28 के नाम से बुलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button