ब्रेकिंग
मौत के साये में कारोबार: सरायछोला में हाईवे किनारे ड्रमों से धड़ल्ले से बिक रहा अवैध डीजल-पेट्रोल, क... मुरैना की धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी: बटेश्वर में दिग्गजों ने बनाई खास रणनीति मुरैना 17 दिन तक एसपी ऑफिस में भटकती रही पीड़िता, न्याय न मिलने पर फंदे पर झूली महिला मकान मालिक पर ... ग्वालियर के डबरा में स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर घायल; 50 बच्चे थे सवार मध्य प्रदेश में परिवहन का बदलेगा पूरा सिस्टम: अब AI बताएगा बस कहां चले, कब पहुंचे और कहां है देरी मुरैना में 5 पंचायत सचिव निलंबित, कई अन्य पर कार्रवाई मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़
देश

सुरक्षाबलों ने जंगल से दो आईईडी बरामद किए

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रेनग्रहतु गांव के नजदीक जंगल से सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले इसी इलाके में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच कोबरा कमांडो घायल हो गए थे। यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी तभी उन्हें जमीन में छिपाए गए दो आईईडी का पता चला।दोनों आईईडी को बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ की, जंगल में लड़ने में पांरगत इकाई ‘कोबरा’ के पांच कमांडो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि जिले के टोंटो इलाके में जंगल में सुरक्षाकर्मियों को आता देख माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ होने लगी।उन्होंने बताया कि घटना में घायल जवानों को हवाई मार्ग से रांची के अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल माओवादी नेता मिसिर बेसरा को पकड़ने के लिए गत दो सप्ताह से इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

Related Articles

Back to top button