ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

50 साल की उम्र में पिता बने Apurva Agnihotri, शेयर की बेटी की पहली झलक

Apurva Agnihotri: 1997 में आई फिल्म ‘परदेस  से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टक अपूर्व अग्निहोत्री ने बीते दिन अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया । एक्टर एक्टिंग की दूनिया से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को काफी इंजॉय कर रहे हैं । एक्टर का 50वां जन्मदिन उनके लिए बेहद खास इस दिन उन्हें जिंदगी का बेहद खूबसूरत तोहफा मिला । शायद जिसे जाहिर करने के लिए अपूर्वा के पास शब्दों की काफी कमी होगी ।

अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी के घर किलकारियां गूंजी । ये जोड़ी माता-पिता बन गई है । शादी के 18 साल बाद अपूर्वा और शिल्पा को माता-पिता होने का सुख मिला है । इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने सभी फैंस के साथ अपनी सबसे बड़ी खुशी को शेयर किया है । इतना ही नहीं इल कपल ने अपने चाहनेवालों को अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखा दी है ।

अपूर्व अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है । जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है । इस वीडियो में कुछ तस्वीरें हैं । जिसमें अपूर्वा और शिल्पा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं । इस जोड़ी को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है । हर कोई दोनों को बधाई दे रहा है । साथ उनकी बेटी को भी यूजर्स क्यूट बता रहे हैं । शिल्पा और अपूर्वा को फैंस का हमेशा प्यार मिलता रहा है । ऐसे में उनकी जिंदगी की इस खुशी में भी यूजर्स उनके लिए काफी खुश हैं ।

बता दें, बीते दिन अपूर्वा का जन्मदिन था । एक्टर ने परदेस से बॉलीवुड में कदम रखा था । ये फिल्म सुपरहिट थी । हालांकि फिल्मों में एक्टर का करियर कुछ रहा नहीं । उन्होंने टीवी के कई सीरियल में भी काम किया है । एक्टर ने जस्सी जैसी कोई नहीं , सपना बाबुल का बिदाई , आसमान से आगे, ‘बेपनाह जैसे सीरियल में काम किया है । वहीं शिल्पा भी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं । इस जोड़ी को बिग बॉस के घर में भी देखा गया था ।

Related Articles

Back to top button