ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

सपा नेता आजम खान के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में फिर एक मुकदमा दर्ज 

रामपुर।  समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में फिर एक मुकदमा दर्ज हुआ है। आजम खान पर आरोप है कि रामपुर उपचुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते समय महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं।
सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बताया कि शहनाज बेगम की तहरीर पर गंज थाने में आजम खान के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि शुतरखाना में आयोजित जनसभा में आजम खान ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। उनका बयान सभी महिलाओं का अपमान है। जिस पर धारा 294(बी) 354(क)1(iv) 504 505(2) 509 153-ए(1) और धारा 125 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान जमकर इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। इसी क्रम में शुतरखाना में आयोजित एक जनसभा में आजम खान ने कहा कि जो आज तुम्हारे और हमारे साथ हुआ है चार सरकारों में अगर मैंने ऐसा किया होता तो बच्चा मां की कोख से पैदा होने से पहले ये पूछता कि पूछ लो आजम खान से कि कोख से बाहर निकलना भी है या नहीं। मैं मुजरिम हूं और मुझसे गलती हुई है।

Related Articles

Back to top button