ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

एप्पी राजा ने गाया- जिला भानु को बना दो बस यही चाहिए, रैप सॉन्ग चुनावी माहौल में वायरल

रायपुर: प्रदेश के चर्चित रैपर एप्पी राजा का एक और सॉन्ग वायरल हो गया है। दरअसल इस गाने में एप्पी ने रैप के जरिए भानुप्रतापपुर को जिला बनाने की मांग की है। गीत के बोल हैं जिला भानु को बना दो बस यही चाहिए। चुनावी माहौल में भानुप्रतापपुर का ये बड़ा मुद्दा है। इस बीच ये रैप काफी पसंद किया जा रहा है।भानुप्रतापपुर को इस वीडियो सॉन्ग में ड्रोन से शूट किया गया है। क्षेत्र के जंगल और खनिज संपदा का जिक्र गाने में किया गया है। एप्पी राजा ने बताया कि इस गाने के जरिए क्षेत्र के लोगों की आवाज को जिम्मेदारों तक पहुंचाने का क्रिएटिव प्रयास किया है।हजारों लोगों ने देखा सॉन्ग वीडियोइस गाने का रील वीडियो एप्पी राजा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। यह वीडियो कुछ ही घंटों में नगर व क्षेत्र के लोकल व्हाट्सएप्प ग्रुप्स पर ट्रेंड करने लगा। लोग इसे अपने स्टेटस स्टोरी में शेयर करने लगे। इलाके में जिले की मांग पर कई आंदोलन किए जा चुके हैं अब ये गाना जिला आंदोलन का थीम सॉन्ग बन चुका है।व्यापारियों ने किया है चुनाव का बहिष्कारभानुप्रतापपुर के शहरी इलाके में जिला बनाने का आंदोलन चुनाव के बहिष्कार तक जा पहुंचा है। व्यापारियों ने दुकानांे के बाहर पोस्टर लगा रखे हैं। इस पोस्टर्स में लिखा है- जिला नहीं तो वोट नहीं। यहां के आम लोगों को सरकारी कामों के लिए हर रोज 50 किलोमीटर दूर कांकेर जाना पड़ता है। 20 सालों से भी अधिक वक्त से इसे जिला बनाने की मांग की जा रही है।हसदेव अभियान पर बना चुके हैं गानारैपर एप्पी राजा ने भी हसदेव जंगल के विषय मे अपनी आवाज खुलके उठाई है, एप्पी राजा ने सभी लोगो से रैप सांग के माध्यम से अपील की। सेव हसदेव नाम से ये गाना यूट्यूब पर लॉन्च किया। लाखों लोगों ने ये वीडियो देखा।दिलचस्प है एप्पी के जिंदगी की कहानी- नक्सली प्रभावित जिले बस्तर के छोटे से कस्बे में रहने वाले एेप्पी राजा का असली नाम चेतन चांडक है। वे 13-14 साल की उम्र से ही रैप साॅन्ग्स लिख रहे हैं।- तमाम मुश्किलों से गुजरते हुए उन्होंने ‘टूरा भाेको लोलो’ गाना कुछ साल पहले लिखा था, लेकिन तब उनके पास इसे रिकॉर्ड करने के लिए पैसे और रिसोर्स नहीं थे।- साल 2015 में उन्हें पंजाब के लुधियाना से एक म्यूजिक कपंनी का मेल आया कि आप अपना एक रैप रिकाॅर्ड कर भेजें। कंपनी को रैप की लाइन पसंद आ गई और उन्हें पंजाब बुला लिया गया।- वहीं एेप्पी ने अपना गाना रिकाॅर्ड किया और इसे यू-ट्यूब पर रिलीज कर दिया।- गाना रिलीज हाेते ही इसे गजब का रिस्पांस मिला। लोग सोशल मीडिया पर इसे शेयर करने लगे।- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने को पिछले दो महीने में करीब 7 लाख लोग यू-ट्यूब, फेसबुक और व्हाट्स एेप पर सुन चुके हैं।- एप्पी राजा को साल 2014 में MH-1 Channel ने गाने के लिए आॅफर दिया, जब उसने सबसे पहला रैप सांग डी-टू-बी गाया।- एप्पी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन को लेकर भी रैप साॅन्ग ‘ट्रिब्यूट टू डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम’ और सरदार भगत सिंह पर सच्चा वीर और स्वतंत्रता दिवस पर भी रैप सांग बनाया है।- ऐप्पी जब 11वीं क्लास में थे तो उनके पिता को हार्ट अटैक आया और वे बीमार रहने लगे। घर की माली हालत बिगड़ी तो मां ने सिलाई का काम शुरू किया।- ऐप्पी भी घर की मदद करने गुजरात के सूरत चले गए। वहां एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। जहां उन्हें 3-4 हजार रुपए मिलते थे।- कुछ दिन काम किया, लेकिन मन नहीं लगा और वापस लौट आए। फिर माता-पिता के सपोर्ट से ही वे पहली बार करियर की तलाश में 2015 में पंजाब जा पाए।- पंजाब के एक सिंगर अक्स से मुलाकात हुई, जिन्होंने पंजाब बुलाकर आगे बढ़ने में मदद की।- वहां भी तंगी के चलते काफी मुश्किल होती थी। उनके गुरू और पंजाबी फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर सरजीत शानू ने अपने स्टूडियों में रहने जगह दे दी।- मौका हाथ लगा तो पूरी रात स्टूडियो में मेहनत कर गाना बनाकर उसकी म्यूजिक कम्पोज करने लगे। आज लाखों लोग एप्पी को सुनते हैं सिंगिंग ही अब इनका प्रोफेशन है।

Related Articles

Back to top button