ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

आईटीआई ग्राउंड में घरेलू सामान की प्रदर्शनी; बच्चों ने प्रस्तुत किए नाटक- नृत्य

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में शुक्रवार से 3 दिवसीय गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने हवन कर गीता जयंती का शुभारंभ किया। इस मौके पर आईटीआई ग्राउंड में मेला भी लगा। इस महोत्सव के तहत नाटक, नृत्य व भाषणों द्वारा भागवत गीता के बारे में लोगों को बताया जाएगा।आईटीआई में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हुई। यह महोत्सव रविवार शाम तक चलेगा। महोत्सव की शुरुआत सुबह 10:15 बजे भागवत गीता पूजन एवं हवन यज्ञ से हुई। उसके बाद सुबह 11:15 बजे प्रदर्शनी एवं सेमिनार का शुभारंभ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें शुरुआत नाटक के प्रस्तुतिकरण से की गई। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।गीता जयंती महोत्सव में उपस्थित डीसी एवं अन्य।लगाई गई थी अनेक विभागों के स्टॉलगीता जयंती महोत्सव में अनेक विभागों की स्टॉल भी आईटीआई मैदान में लगाई हुई थी। जिनमें उन विभागों द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया था। इसके अलावा विद्यार्थियों व लोगों को विभिन्न विषयों की जानकारी देने के लिए अन्य स्टॉल भी लगाई गई स्वयं सहायता समूह से संबंधित महिलाओं ने भी खाने-पीने की स्टॉल लगाई।घरेलू सामान की लगाई प्रदर्शनीइस महोत्सव में विभिन्न सहायता समूह तथा जिला प्रशासन के विभागों की तरफ से 30 प्रदर्शनी लगाई गई। यहां पर लोगों को अपने घरेलू सामान व अन्य सजावटी सामान खरीदने को भी मिला। बच्चों के लिए मिक्की माउस झूला भी लगाया गया था। इस मौके पर उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एसडीएम मनोज कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी स्कूल व कॉलेज के बच्चे तथा अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button