ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत आया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गुरुवार को एक हाथी का शव मिला है। इस हाथी की मौत भी करंट लगने से हुई है। पिछले दो माह में हाथी का शव मिलने की यह तीसरी घटना है। फिलहाल सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर है।

जानकारी के मुताबिक, कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत केनाडंड के बढ़नीझरिया सिकीपानी में हाथी का शव मिला है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात 11 केवी के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा तो वन विभाग को सूचना दी। फिलहाल वन विभाग की टीम ने वन्य जीव चिकित्सकों को बुलाया है। पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे चार दिन पहले सूरजपुर में रविवार सुबह एक नर हाथी का शव मिला था। आशंका है कि करंट लगाकर हाथी को मारा गया है। बताया गया था कि हाथी के शरीर पर करंट के निशान मिले थे। मृत हाथी की उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच थी। यह भी बताया गया कि खेतों कर रखवाली के लिए ग्रामीणों ने तार लगा रखे थे। उसकी चपेट में आने से मौत हुई। हालांकि वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तार हटा लिए गए थे।

Related Articles

Back to top button