ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
बिहार

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलरों ने 50 को रौंदा, 5 की हालत गंभीर…

बिहार : समस्तीपुर में रविवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने करीब 50 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। वहीं 35 लोगों को चोटें आई हैं। 5 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया।

जितवारपुर इलाके के कन्हैया चौक के पास रविवार देर रात हादसा हुआ। 50 लोग भुइयां बाबा की पूजा को लेकर ब्रह्म स्थान पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान शहर की ओर से आ रही बोलेरो ने कई लोगों को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस का कहना है कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसका मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही शराब पीने की पुष्टि हो पाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी वैशाली में ट्रक ने आठ लोगों को रौंद दिया था। इसमें भी ट्रक चालक की नशे में होने की बात सामने आई थी।

Related Articles

Back to top button