ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

मैदान में दौड़ते वक्त जमीन पर गिरा, किया खून की उल्टी, फिर कुछ देर बाद तोड़ दिया दम

बीजापुर: जवान मुन्नालाल पोयाम।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बस्तर फाइटर्स फोर्स के एक प्रशिक्षु जवान ने ट्रेनिंग के दौरान दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि जवान मैदान में दौड़ लगा रहा था। इस बीच वह अचानक जमीन पर गिर गया। गिरने के बाद मुंह से खून की उल्टियां करने लगा था। कुछ देर बाद जवान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जवान कोंडागांव जिले का रहने वाला था।जानकारी के मुताबिक, मृत जवान का नाम मुन्नालाल पोयाम (24) है। जो कोंडागांव जिले के दहीकोंगा गांव का रहने वाला था। हाल ही में बस्तरिया बटालियन में भर्ती हुआ था। मुन्नालाल, बीजापुर जिले के धनोरा स्थित CAF कैंप में ट्रेनिंग ले रहा था। गुरुवार को रोज की तरह मैदान में अन्य प्रशिक्षु जवानों के साथ दौड़ लगा रहा था। इस बीच अचानक जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद खून की उल्टी भी किया। साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया।पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया जाएगा शवबताया जा रहा है कि, मृत जवान के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। जिसके बाद ही शव को गृहग्राम लेजाया जाएगा। गुरुवार की शाम तक PM नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।जानिए क्या है बस्तर फाइटर्स फोर्स?बस्तर संभाग में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए बस्तर फाइटर्स फोर्स का गठन किया गया है। इसमें संभाग के सातों जिलों से कुल 2800 युवाओं की भर्ती की गई है। प्रत्येक जिले से 400-400 युवा भर्ती किए गए हैं। जिन्हें प्रशिक्षण के बाद अब जल्द ही नक्सलियों के खिलाफ मोर्चे में तैनात किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि, एक तरफ जहां बस्तर फाइटर्स से युवाओं को रोजगार मिला तो वहीं दूसरी तरफ अंदरूनी इलाकों के युवा फोर्स में भर्ती हुए हैं तो माओवादियों की कमर भी अपने आप टूटने लगी है।

Related Articles

Back to top button