ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में प्रदेश के तीन और शहरों आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में कमिश्नर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव पास किया गया है। पहले वाराणसी, लखनऊ, कानपुर व नोएडा में कमिश्नर प्रणाली लागू थी। प्रदेश में अब सात पुलिस कमिश्नरेट वाले जिले हो गये हैं। ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कैबिनेट बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में जानकारी दी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग प्रदेश के 23 शहरों में पीपीपी माडल पर बस अड्डों को हवाई हड्डे की तर्ज पर विकसित करेगा। इन बस अड्डों पर यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था से लेकर, पेयजल व शौचालय व बैठने की अच्छी व्यवस्था रहेगी। रेस्टोरेन्ट व खरीददारी के लिए माल भी बस स्टेशन पर होगा। मंत्री ने बताया कि इसके बाद अन्य जिलों के भी बस अड्डों को विकसित किया जायेगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि यूपी की रोडवेज परिवहन निगम की बसों को भी हाईटेक किया जा रहा है। बसों को अब जीपीएस सिस्टम से भी जोड़ा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button