उत्तरप्रदेश
आगरा बाह जैतपुर में विवाहिता की मौत पर पति गिरफ्तार, 6 महीने पहले हुई थी शादी, पति, जेठ, जेठानी पर दर्ज है दहेज हत्या का मुकदमा
बाह। जैतपुर के नयेपुरा गांव में एक पखवाडे पहले कमलेश (20) मौत हुई थी। 6 महीने पहले 2 मई को जैतपुर के नयेपुरा गांव के ममतेश के साथ फतेहाबाद के खण्डेर गांव की कमलेश की शादी हुई थी। मृतका के पिता सुल्तान सिंह ने पति ममतेश, जेठ संतोष, जेठानी लक्ष्मी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। ब्रहस्पतिवार को जैतपुर पुलिस ने पति ममतेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।





