ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

भोपाल में टला बड़ा हादसा CNG पंप पर लगी ओटो रिक्शा में आग धक्का देकर अलग किया

राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। करोंद इलाके के आरिफ नगर स्थित CNG पंप पर गैस भरवाने पहुंचे ऑटो में अचानक आग लग गई और हड़कंप की स्थिति बन गई। पंप के कर्मचारियों और ऑटो ड्राइवर से जब आग नहीं बुझी तो ऑटो को धक्का देकर दूर किया। फिर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। यदि पंप पर ही ऑटो से आग की लपटें उठती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आरिफ नगर में सीएनजी पंप है। उसके ठीक सामने प्राइवेट हॉस्पिटल और पास में नगर निगम का कचरा प्लांट है। गुरुवार सुबह यहां पर एक ऑटो को गैस भरने के लिए लाया गया था। ऑटो में गैस भरी ही जा रही थी कि शार्ट सर्किट हो गया और गैस लीकेज होने लगी। इससे ऑटो ने आग पकड़ ली। चंद सेकंड में ही ऑटो धुं-धुं कर जलने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button