ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
पंजाब

JDA की दुकानों पर जबरदस्ती दुकानदारों ने कर रखा था कब्जा, माल समेत सील

जालंधर: दुकानों पर सील लगाकर उन्हें सील करते कर्मचारीजालंधर विकास प्राधिकरण (JDA) ने शहर में बड़ी कार्रवाई की है। JDA ने यह कार्रवाई भगवान वाल्मीकि चौक के पास बनाई गई मार्किट में की है। यहां पर जालंधर विकास प्राधिकरण ने 32 दुकानों को सील कर दिया है। इन दुकानों में जो दुकानदारों का सामान पड़ा था उसे भी JDA के अधिकारियों ने दुकानों में ही लॉक करके ऊपर से सील लगा दी है।अवैध रूप से कब्जे कर दुकानों पर लगाए गए तालों को तोड़ते कर्मचारीजबरदस्ती कर रखा था दुकानों पर कब्जासीलबंदी की कार्रवाई करने आए JDA के अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने भगवान वाल्मीकि चौक के पास पास मार्किट का निर्माण कर 64 दुकानें (32 नीचे और 32 ऊपर हैं) बनाई थीं। नीचे की 32 दुकानें तो बिक गई थीं लेकिन ऊपर की 32 दुकानें अभी कर सेल नहीं हुई थी। इन खाली दुकानों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया था। इनमें अपना सामान रख लिया था। अधिकारियों ने बताया ऊपरी मंजिल 32 की 32 दुकानों पर ही अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। जिन्हें सामान के साथ ही सील कर दिया गया है।दुकानें सील करवाने पहुंचे अधिकारीपुलिस फोर्स के साथ आए थे अधिकारी, नहीं निकालने दिया सामानअधिकारियों मे जब मार्किट मे दबिश दी तो इसरी भनक दुकानदारों को भी नहीं लगी। अधिकारी अकेले नहीं बल्कि पुलिस फोर्स के साथ आए थे। यदि दुकानदारों को JDA की कार्रवाई का पहले पता चल जाता तो वह दुकानों से सामान निकाल लेते। लेकिन अचानक दबिश से उन्हें सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला। जब अधिकारी फोर्स के साथ वहीं पर सीलबंदी की कार्रवाई करने पहुंचे तो कई दुकानदारों ने अधिकारियों के समक्ष सामान निकालने की गुजारिश भी की लेकिन अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों की अधिकारियों की एक न सुनी और अपना सीलबंदी का काम जारी रखा।दुकान में बनाया गया स्टोरकुछ दुकानदारों में दुकानों में बना रखा था गोदामJDA की टीम ने जब मार्किट में दबिश दी तो बहुत सारी दुकानों पर बड़े-बड़े ताले लटके हुए थे। अधिकारियों ने कर्मचारियों की मदद से पहले ताले तोड़े उसके बाद अंदर दुकानें देखीं उनकी बाकायदा फोटोग्राफी की उसके बाद सरकारी ताला जड़कर सील लगाई। जिन दुकानों के ताले तोड़े गए उनमें अंदर माल भरा हुआ था। दुकानदारों ने ऊपरी मंजिल पर अपने गोदाम बना रखे थे। लेकिन अधिकारियों ने दुकानदारों के ताले हटाकर उन पर अपने ताले लगाकर दुकानों को सील कर दिया।

Related Articles

Back to top button