ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस ने बिलासपुर से 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लैपटॉप सहित कई मोबाइल जब्त

भिलाई: दुर्ग पुलिस ने छापामार कार्रवाई करके बिलासपुर शहर में महादेव और अंबानी बुम सट्टा एप की ब्रांच संचालित कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 लैपटॉप और कई मोबाइल फोन सहित लाखों के ट्रांजेक्शन के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने मंगलवार शाम मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई करने के लिए एक विशेष टीम गठित की है। इस टीम के जरिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीम को सूचना मिली थी। भिलाई के कुछ लड़के बिलासपुर में रहकर महादेव सट्टा एप की एक ब्रांच संचालित कर रहे हैं। उनके द्वारा एक सूने मकान को किराये से लिया गया है। वहां बैठकर वो लोग पूरी की पूरी ऑनलाइन सट्टा की ब्रांच चला रहे हैं।सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस की एक टीम बिलासपुर पहुंची और सूने मकान को घेरकर छापेमार कार्रवाई की। वहां से उन्होंने एक नाबालिग सहित 5 लड़कों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 4 लैपटॉप, 7 मोबाइल, 7 बैंक पासबुक, 4 एटीएम व लाखों के ट्रांजेक्शन की जानकारी से संबंधित रजिस्टर जब्त किया है।इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तारहिमांशु कौशल (18 साल) निवासी टाटा लाइन कैंप 2 भिलाईमंजिल मेधी (26 साल) बोमाइगांव, असम वर्तमान निवासी भिलाईऋषभ ठाकुर (20 साल) निवासी नेहरू नगर मॉडल टाउन सड़क नंबर 6मोहम्मद निसार (18 साल), निवासी सुभाष चौक खुर्सीपार

Related Articles

Back to top button