ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

कोलंबिया के आवासीय इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोगों की मौत

कोलंबिया में सोमवार को एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होकर विमान आवासीय इलाके में जा गिरा। विमान में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। विमान हादसा कोलंबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेडेलिन में हुआ। इस विमान ने सोमवार सुबह ओलाया हेरेरा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। एक मकान पर गिरने के पहले पायलट ने निकटस्थ एटीसी को इंजन में खराबी की सूचना दी थी। कुछ ही देर में यह क्रैश हो गया। घटना स्थल से काले धुएं के घने गुबार उठते देखे गए। मृतकों में छह यात्री व दो चालक दल के सदस्य हैं।

मेयर डैनियल क्विंटो के अनुसार हादसा बेलेन रोसेल्स सेक्टर में हुआ। यह दो इंजन वाला पाइपर विमान था, जो मेडेलिन से पिजारो जा रहा था। विमान ने खतरे की सूचना दी, लेकिन वह हवाई अड्डे पर नहीं लौट सका।

विमान जिस मकान पर गिरा वह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसकी ऊपरी मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मौके पर बिखरी हुई टाइलों और टूटी हुई ईंट की दीवारें नजर आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।मेडेलिन शहर एंडीज पहाड़ों से घिरी एक संकरी घाटी में स्थित है।

Related Articles

Back to top button