ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

4 दिन से घर से था लापता, 2 दिनों से परिजनों का फोन पर भी नहीं हुआ था संपर्क

अशोकनगर: देहात थाना क्षेत्र के कजराई गांव निवासी एक 26 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई । युवक 4 दिन पहले अपने घर से निकला था जिसके बाद वह वह अपने घर नहीं पहुंचा। दो दिनों तक तो फोन पर संपर्क होता रहा, लेकिन फिर बातचीत नहीं हुई। जिसके बाद गुरुवार की सुबह के समय पुलिस ने उसकी मौत की खबर दी।26 वर्षीय युवक रामकृष्ण पिता सीताराम अहिरवार अपने गांव से आकर अशोकनगर में आकर ऑटो चलाता था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह कई बार दो या चार दिन अशोकनगर रुक कर अपने घर पहुंच जाता था। इसी तरह सोमवार को अपने घर से निकला था और घर वापस नहीं गया।मंगलवार के दिन तक परिवार से फोन पर बात हुई लेकिन इसके बाद फोन से संपर्क नहीं हुआ। रात के समय माता मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर किसी व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत होने की पुलिस को सूचना मिली।पुलिस मौके पर पहुंची और जाकर उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई जिसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को सुबह के समय सूचना दी मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया ।

Related Articles

Back to top button