ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, पहले पिलाई शराब फिर गमछे से गला घोंटा,आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ में पुलिस ने ग्राम राजपुर के बथानपारा युवक की हत्या के मामले में आरोपी रमेश राठिया को हत्या एवं आरोपी रामविलास मांझी को जघन्य अपराध की जानकारी होते हुए अपराध को छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक दिनांक 12 नवंबर 2022 के सुबह थाना प्रभारी लैलूंगा को ग्राम राजपुर के बथानपारा आम के बगीचे में एक युवक उम्र करीब 20-25 साल का पड़ा होने की सूचना मिली। तत्काल लैलूंगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर जांच में लिया गया। शव की शिनाख्त फकीर राठिया पिता चतुरराम राठिया उम्र 23 साल साकिन सुपकोना चौकी रैरूमा हाल आमापाली थाना लैलूंगा के रूप में हुई।

अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में मृतक के वारिशान एवं जान परिचित दोस्तों से सिलसिलेवार पूछताछ की गई। संदिग्ध नम्बरों का सीडीआर निकाल कर जांच किया गया, जांच में मृतक फकीर राठिया तथा ग्राम गहनाझर बरखोरियापारा के रमेश राठिया के साथ पूर्व में अनबन होने की जानकारी मिली।  इस छोटे से क्लू को महत्वपूर्ण मानकर पुलिस ने अपनी जांच की दिशा इस ओर बढ़ाई। तब कई सुराग संदेही रमेश राठिया के अपराध में शामिल होने की ओर इशारा किये। जिसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ किया गया जो मृतक की पत्नी के साथ नजदीकियों के चलते हत्या करना स्वीकार किया।

Related Articles

Back to top button