ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

कहा- सपा-बसपा और कांग्रेस परिवार वाद की पार्टी, देश में योगी और मोदी दो राजनीतिक संत

उन्नाव: उन्नाव के रामलीला मैदान में सदर विधायक पंकज गुप्ता सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करवाए हैं। संत देवकीनंदन महाराज भागवत कथा को सुना रहे हैं। चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे। व्यास पीठ को नमन कर देश व प्रदेश जनता के मंगल कल्याण की कामना की। भागवत कथा आयोजक विधायक पंकज गुप्ता ने दिनेश शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि समाज में एकता का संदेश कथा के माध्यम से दिया जाता है। हमारी संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने में यह कथाएं आगे ले जाती है।पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मैनपुरी उप चुनाव में डिंपल यादव के प्रत्याशी बनाए जाने पर कहा कि सपा परिवार वादी पार्टी है। इनके पास चाचा- भतीजा, बहू-बेटे, नाती- पोते ही है। कांग्रेस के पास सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा 2 जी है। बसपा के पास भाई-भतीजा है। दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस परिवार वादी पार्टी है।उन्नाव में भागवत कथा सुनते पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा।आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है देशउन्होंने कहा कि देश मे दो राजनीतिक संत है। एक CM योगी तो दूसरे देश को सबकुछ समर्पित करने वाले PM मोदी है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सीमाएं सुरक्षित है। देश में विकास हो रहा है। हमारी मुद्रा स्फीति दर स्थिर है और GDP हमारी बढ़ रही है। अमेरिका, जापान, रसिया, जर्मनी आदि देश आर्थिक अवन्नति की ओर जा रहे हैं। हमारा देश भविष्य में आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है। भारत अब विकाशशील देश नहीं है। बल्कि विकसित राष्ट्रों को पछाड़ रहा है। 2024 में भी देश की जनता मोदी को आशीर्वाद देगी।

Related Articles

Back to top button