ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

दिग्गज ऑलराउंडर Kieron Pollard ने IPL से लिया संन्यास

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कीरोन पोलार्ड ने भारत की सबसे बड़ी लीग से संन्यास का एलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। पोलार्ड अपने पहले सीजन से ही मुंबई की टीम से जुड़े रहे और अब 13 साल के आईपीएल करियर के बाद संन्यास की घोषणा की है। इसी साल पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास लिया था।

कीरोन पोलार्ड उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से रहे हैं, जिसने आईपीएल के पूरे करियर में सिर्फ एक फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। सिर्फ एक फ्रेंचाइजी के लिए 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वालों में विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 2008 से जुड़े), सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स से 2011 से जुड़े), जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस से 2013 से जुड़े) और लासिथ मलिंगा शामिल हैं।

पोलार्ड मुंबई के साथ पांच बार आईपीएल चैंपियन (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) रह चुके हैं। साथ ही दो बार चैंपियंस लीग (2011, 2013) का खिताब भी जीत चुके हैं। पोलार्ड कई मौकों पर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी कर चुके हैं। अब वह टीम के साथ एक नए रोल में दिखेंगे। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को बैटिंग कोच नियुक्त किया है। वह अगले साल बतौर बैटिंग कोच टीम के साथ रहेंगे।

कीरोन पोलार्ड ने संन्यास का एलान करते हुए कहा- यह आसान निर्णय नहीं रहा है, क्योंकि मैं कुछ और वर्षों तक खेलना चाहता था। पर मुंबई इंडियंस से बात करने के बाद मैंने करियर को खत्म करने का फैसला लिया। हालांकि, मैं समझता हूं कि इस फ्रेंचाइजी ने पिछले काफी समय में कई कामयाबियां हासिल की हैं और अब इस टीम को बदलाव की जरूरत है। अगर मैं मुंबई के लिए नहीं खेल सकता तो मैं खुद को मुंबई के खिलाफ खेलता भी नहीं देख सकता। मैं हमेशा मुंबई इंडियंस का ही रहूंगा।

कीरोन पोलार्ड ने कहा- यह एक भावुक विदाई नहीं है, क्योंकि मैंने टीम के बैटिंग कोच का रोल निभाऊंगा। साथ ही एमआई एमिरात के लिए भी खेलता दिखूंगा। मेरे करियर का यह नया चैप्टर वाकई दिलचस्प है, क्योंकि मुझे एक खिलाड़ी से खुद को एक कोच के तौर पर बदलना है। मैं पिछले 13 सीजन से आईपीएल में सबसे बड़ी और सबसे सफल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहद गर्व, सम्मानित और धन्य महसूस कर रहा हूं।

पोलार्ड ने कहा- मैं मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और आकाश अंबानी को उनकेप्यार, समर्थन और सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। जो मैंने हमेशा महसूस किया है कि उन्हें मुझपर काफी विश्वास है। मुझे हमारी पहली मुलाकात याद है जब उन्होंने मेरा स्वागत किया था और कहा था- हम परिवार हैं। यह मेरे लिए सिर्फ शब्द नहीं थे, बल्कि मुंबई से खेलते मेरी प्रतिक्रियाओं का हिस्सा बन गए थे।

Related Articles

Back to top button