ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

राउत नाचा महोत्सव से लौट रहे थे युवक, आगे-पीछे चलने को लेकर हुआ विवाद

बिलासपुर: मारपीट का वीडियो सामने आया है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवकों ने मिलकर एक युवक को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उस पर जमकर लाठियां बरसाई हैं। बताया जा रहा है कि युवकों का दो गुट राउत नाचा महोत्सव में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच आगे-पीछे चलने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। अब मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद ये जानकारी मिली है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।शनिवार रात को शहर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में राउत नाचा महोत्सव का आयोजन किया गया था। यहां पूरे जिले के लोग इसे देखने पहुंचे थे। यहां प्रदेश भर से राउत नाचा कार्यक्रम करने वाले लोग भी आए थे। इसी दौरान रात के वक्त युवकों का 2 गुट कार्यक्रम देखकर लौट रहा था।कहा जा रहा है कि दोनों ही गुट आगे-पीछे चल रहे थे। इतने में चलने के दौरान भीड़ होने के कारण दोनों गुटों के लड़के आपस में भिड़ गए और विवाद होने लगा। विवाद इतना ब़ढ़ा कि एक गुट के लड़कों ने लाठियां उठाईं और दसरे गुट के लड़के को जमीन पर पटककर पीटना शुरू कर दिया।इसके बाद वह किसी तरह से उठा और उसके साथियों ने भी युवकों को लाठियां लेकर दौड़ाना शुरू कर दिया। मौके पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। उधर घटना के 2 दिन बाद मामले का वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस भी मामले में जांच कर रही है। पिछले साल भी इस महोत्सव के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया और इसी तरह से मारपीट हुई थी।

Related Articles

Back to top button