ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
धार्मिक

Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2022: आज है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें गणेश पूजा

Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2022: आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत है क्योंकि मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. जानें गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के पूजा मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में.

Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2022: आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत है क्योंकि मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, साथ ही रात्रि के समय में चंद्रमा की पूजा करते हैं और अर्घ्य देते हैं. उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करते हैं. आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर सिद्ध योग बना है, इस योग में किए गए कार्य सफल ​होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बता रहे हैं गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के पूजा मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2022 मुहूर्त
मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी तिथि का प्रारंभ: 11 नवंबर, शुक्रवार, रात 10 बजकर 25 मिनट से
मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी तिथि का समापन: 12 नवंबर, शनिवार, रात 08 बजकर 17 मिनट पर
गणेश जी की पूजा का समय: सुबह 08 बजकर 02 मिनट से सुबह 09 बजकर 23 मिनट तक
दोपहर पूजा समय: 01 बजकर 26 मिनट से शाम 04 बजकर 08 मिनट तक
सिद्ध योग: आज सुबह से लेकर रात 10 बजकर 04 मिनट तक

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2022 चंद्रोदय समय
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा की पूजा का समय रात 08 बजकर 21 मिनट से है. इस समय पर आज का चंद्रोदय होगा.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत और पूजा विधि
1. आज प्रात: स्नान के बाद गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत और गणेश पूजा का संकल्प करें. फिर शुभ मुहूर्त में गणेश जी को एक चौकी पर स्थापित करें.

2. इसके बाद गणेश जी को लाल पुष्प, अक्षत्, सिंदूर, चंदन, दूर्वा, पान का पत्ता, सुपारी, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें और इस दौरान ओम गं गणपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते रहें.

3. गणेश जी को मोदक या फिर बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं. फिर गणेश चालीसा और चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें. इसके पश्चात घी के दीपक से गणेश जी की विधिपूर्वक आरती करें.

4. गणेश जी के पूजन के अंत में अपनी मनोकामना बप्पा से कहें. दिनभर फलाहार पर रहेंं और भक्ति भजन करते रहें. रात्रि के समय में चंद्रोदय की प्रतीक्षा करें.

5. चंद्रोदय होने पर एक लोटे में पानी, अक्षत् और दूध मिला लें. उससे चंद्र देव को अर्घ्य दें. फिर गणेश जी को प्रणाम करके पारण करके व्रत को पूरा करें.

Related Articles

Back to top button