ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में अधजली हालत में मिला; DNA जांच के लिए हड्‌डी के सेंपल लिए

गन्नौर/ सोनीपत;  हरियाणा के सोनीपत में बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। जिस हालत में शव मिला है, उससे माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को खुद बुर्द करने के लिए जलाया गया है। मौके पर एफएसएल टीम के अलाव गन्नौर के डीएसपी आत्मा राम और एसएचओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस की छानबीन अभी जारी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।शव के पास मौजूद लोग।जांच टीम ने मृतक के शव से DNA के लिए हड्‌डी का टुकड़ा लिया है। डीएसपी आत्मा राम का कहना है कि अभी यही लग रहा है कि दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिर आसपास पड़ा घास फूस डाल कर शव को आग लगा दी गई। पुलिस को घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही वारदात से पर्दा उठा दिया जाएगा।गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि जीटी रोड के पास बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया मे गेट नंबर 2 के पास एक युवक का अधजला शव पड़ा है। शव यहां बनाए गए एक कच्चे रास्ते पर मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव खराब हालत में था और जलने के निशान थे। साथ ही झाड़ियां भी जली हुई थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच मे माना कि युवक की हत्या करके शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसे आग लगा दी गई। शव आग से पूरी तरह से नहीं जल पाया।शव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोग।डैड बॉडी पड़ा होने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस थाना प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की छानबीन जारी है। इस बीच डीएसपी गन्नौर आत्माराम भी मौके पर पहुंचे ओर पूरे क्षेत्र व शव का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस शव की पहचान के प्रयास में लगी है।मृतक की हड्‌डी को डीएनए के लिए भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button