ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर युवती ने लगाया था रेप का आरोप, अब फंदे पर लटके मिले दोनों

भिलाई: दोनों की फंदे पर लटकी मिली लाशछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मंगलवार को ही युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अब अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली हैं। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी तापशी बाइन (32 ) का अफरोज खान (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले।उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे।इसी होटल में दोनों ने खुदकुशी की है।रेप का आरोप लगाया, जेल भी गया था अफरोजघटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी। दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया है कि तापशी ने पहले ही अफरोज पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया था। उस दौरान अफरोज 50 दिन तक जेल में रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।आस-पास के लोगों की भीड़ पहुंच गई थी।इस मामले में ये भी जानकारी सामने आई है कि पहले भी अफरोज खान लड़की के साथ इस होटल में रुच चुका था। मगर उसने अब ऐसा कदम क्यों उठाया। इसके बारे में पता नहीं चल सका है।प्रदेश में कई प्रेमी जोड़े ने ऐसे ही जान दी है, यहां पढ़िए खबरें…9 महीने पहले धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। फिर एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिलीगुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया था।

Related Articles

Back to top button