ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

10 हजार का जुर्माना भी लगाया, 8 साल पहले हुए मर्डर में कोर्ट ने सुनाया फैसला

कौशांबी: कौशांबी में युवक की हत्या में रिटायर्ड फौजी को 10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई है।अपर जिला जज (सप्तम) नीरज कुमार उपाध्याय की अदालत ने हत्या के मामले में रिटायर्ड फौजी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है। अदालत से संदेह का लाभ लेकर दो आरोपी बरी हुए हैं। वारदात साल 2014 को पिपरी के कटौहला गांव में हुई थी। जिस पर पिपरी पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था।पिपरी थाना क्षेत्र के कटौहला गांव में धारा सिंह यादव पुत्र राम चंद्र फ़ौज की नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद रहता था। 25 जून 2014 को गांव का सुरेंद्र साइकिल से गेहूं पिसाकर अपने घर वापस आ रहा था। गांव में धारा सिंह यादव के घर के सामने सड़क पर पानी भरा था। जिसमें फिसलकर सुरेंद्र साइकिल से गिर पड़ा। इसे देख धारा सिंह व उसके बेटे टंडन एवं सुमित हंसने लगे। विवाद बढ़ा तो धारा सिंह ने बेटे टंडन से बन्दूक मंगाकर सुरेंद्र पर गोली चला दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।गोली की आवाज़ सुन सुरेंद्र के पिता और चाचा ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे, जिनको देख धारा सिंह ने ओम प्रकाश पर भी गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सतीश यादव से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई​​ शुरू की। पीड़ित पक्ष ने मामले में धारा सिंह यादव समेत टंडन वं सुमित के खिलाफ नामजद मुकद्दमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया।शासकीय अधिवक्ता शशांक खरे ने बताया कि एडीजे नीरज कुमार उपाध्याय की अदालत में केस 8 साल चला। अदालत में 11 गवाहों को परीक्षित कराया गया। गवाहों का बयान व पत्रावली के अवलोकन के बाद मुल्जिम धारा सिंह पर हत्या का जुर्म सिद्ध पाया गया। कोर्ट ने उसे 10 वर्ष का कठोर कारावास व 10 हज़ार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। संदेह का लाभ देकर टंडन व सुमित को दोषमुक्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button