ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

मक्का की बंपर आवक रही, 2101 रुपए प्रति क्विंटल पर बिकी

बैतूल: कृषि उपज मंडी बडोरा में आज खरीफ फसल मक्का की बंपर आवक रही। आज 11166 बोरा मक्का की आवक रही है, जिसको कीमत भी अच्छी मिली है। मक्का आज न्यूनतम 1651 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर बिकी, जबकि अधिकतम कीमत 2101 रुपए प्रति क्विंटल मिली है।खरीफ सीजन की फसल सोयाबीन पीला 1122 क्विंटल आवक के साथ न्यूनतम 4500 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर बेचा गया है। इसकी अधिकतम कीमत 5590 रुपए प्रति क्विंटल दर पर रही। चना मात्र 16 क्विंटल आवक में दर्ज किया गया, जिसे 3901 रुपए न्यूनतम प्रति क्विंटल की दर पर बिकवाली में दर्ज किया है, इसे 4151 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर अधिकतम दर पर बेचा है।गेंहू आज 2716 क्विंटल ही आया, जिसे न्यूनतम 2414 रुपए क्विंटल और अधिकतम 2701 रुपए क्विंटल की दर पर बेचा गया। सरसों 250 क्विंटल आया, जो न्यूनतम 5250 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम 5676 रुपए क्विंटल की दर पर बिका। बाजरा की बिकवाली 1600 रुपए क्विंटल पर हुई। आज की मंडी में न तो तुवर पहुंची और न ही मूंग या अन्य कोई कृषि जिंस की आवक रही।

Related Articles

Back to top button