ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
बिहार

पकड़ी गई महिला पाकिस्तानी या अमेरिकी! अब मोबाइल व टैब खोलेंगे राज

पटना | बिहार के किशनगंज में नेपाल सीमा से पकड़ी गई महिला की पहचान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चकरघिन्नी हो गई हैं। वह पाकिस्तानी है या अमेरिकी,यह पता नहीं चल पा रहा है।पूछताछ में वह लगातार बरगलाती रही।फिलहाल उसे दोहरी नागरिकता के जुर्म में जेल भेज दिया गया है।

वह अपने दो नाम फरीदा मलिक और सना अख्तर बता रही है।वह खुद को पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिक बता रही है। उसे गुरुवार को अवैध दस्तावेजों से नेपाल में घुसने का प्रयास करते हुए सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने पकड़ा था।पूछताछ में उसने कभी भारत में अपना ससुराल बताया तो कभी ननिहाल।वह भारत में भाई के रहने की भी बात बताकर पुलिस को गुमराह कर रही है।

3 मोबाइल,1टैब,2 मेमोरी कार्ड खोलेंगे राज

उसके पास से बरामद तीन मोबाइल फोन, एक टैब और दो मेमोरी कार्ड जब्त किए गए हैं।अब उसके ये इलेक्ट्रानिक उपकरण उसकी पहचान, दो नामों की वजह और भारत आने का राज खोलेंगे।पूछताछ में अभद्र व बेरुखे व्यवहार तथा बरगलाने वाली बातों से उसके बारे में शंकाएं पैदा हो रही हैं।फिलहाल उसे दोहरी नागरिकता के आरोप में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button