मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के शाजापुर में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, 3 की मौके पर ही मौत, 3 घायल।
जिले के आष्टा- शुजालपुर नेशनल हाईवे 752 सी पर ग्राम अमलाय पत्थर की के समीप तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर और कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल है। ट्रैक्टर सवार किसान भी गंभीर रूप से घायल है। घायलों का उपचार शुजालपुर के अस्पताल में किया जा रहा है।






