ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

CM योगी ने किया श्रीराम चरण पादुका का पूजन

लखनऊ । मुख्यमंत्री के साथ ही संत की भूमिका में रहने वाले योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका का पूजन किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर श्रीराम चरण पादुका का पूजन करने के साथ ही श्रीराम कर्मभूमि यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग से श्रीराम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। यह रथयात्रा भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के रास्ते बिहार के बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी।

श्रीराम चरण पादुका पूजन कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच श्री राम चरण पादुका का विधिवत पूजन किया। श्रीराम कर्मभूमि यात्रा का विधिवत शुभारंभ करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम रथ पर रखे चरण पादुका का अपने आवास पर पूजन किया। उन्होंने श्री राम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित करने से पहले गंगाजल भी चढ़ाया। वहां पर संतों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम पर आधारित एक पुस्तक और गंगा जल भी भेंट किया।

पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया। इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया। श्रीराम चरण पादुका के पूजन से पहले संतों से सीएम योगी आदित्यनाथ को चांदी का छोटा सा कलश भी भेंट किया। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह भी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button