ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
ग्वालियर

ग्वालियर दोस्त को पत्नी के सामने गोली मारी:8 हजार की उधारी के लिए किया मर्डर

ग्वालियर में एक युवक ने 8 हजार रुपयों की खातिर जिगरी दोस्त का मर्डर कर दिया। आरोपी ने खाना खाते समय युवक को बात करने के बहाने से बाहर बुलाया। इसके बाद उसे गोली मार दी। मृतक क्लर्क था। वारदात गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित शिव कॉलोनी में हुई। यहां रहने वाला विकास यादव (25) नगर निगम में क्लर्क था। वह पत्नी अलका के साथ खाना खा रहा था। विकास का मोबाइल बार-बार बज रहा था, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहा था। पत्नी के कहने पर उसने कॉल रिसीव किया। जरूरी बात करने का कहकर बाहर बुलाया कॉल विकास के दोस्त मंतोष उर्फ बृजेश झा का था। फोन पर ही दोनों के बीच बहस होने लगी। मंतोष ने उसे बाहर बुलाकर बात करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। मंतोष ने कहा- जरूरी बात करनी है। उसके बार-बार कहने पर वह घर के बाहर निकला। पति के पीछे पत्नी भी बाहर आ गई। विकास के पास आते ही दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान मंतोष ने कट्‌टा निकालकर फायर कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधारी नहीं देने पर बढ़ा विवाद पुलिस के मुताबिक विकास और मंतोष जिगरी दोस्त थे। अधिकांश समय साथ रहते थे। कुछ महीने पहले विकास ने मंतोष से साढ़े आठ हजार रुपए उधार लिए। कई बार मांगने के बाद भी वह मंतोष को पैसे नहीं लौटा रहा था। रुपयों को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। सोमवार को JAH अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस ने पहुंचकर जांच की। इस दौरान वहां मृतक के परिवार वाले भी मौजूद थे। सोमवार को JAH अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस ने पहुंचकर जांच की। इस दौरान वहां मृतक के परिवार वाले भी मौजूद थे। 30 से 40 कॉल किए, रिसीव नहीं किए जांच में पता चला है कि रविवार को भी मंतोष ने सुबह से रात तक विकास को करीब 30 से 40 कॉल लगाए थे, लेकिन विकास ने एक बार भी फोन नहीं उठाया। इसी बात से मंतोष को गुस्सा आ गया। रात में पत्नी के कहने पर जब विकास ने कॉल उठाया, तो दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button