ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
राजस्थान

प्रसाद मांग रही थी, पैर फिसलने से एक पानी में गिर गई, दूसरी बचाने कूद गई

बेल्थरा रोड: बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक बच्ची पैर फिसलने से पोखरे में गिर गई। जब तक लोग उसे निकालते तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई। उसे बचाने गई दूसरी बच्ची भी पोखरे में डूब गई, जिसे लोगों ने निकालकर पीएचसी नगरा में भर्ती कराया।घटना थाना क्षेत्र के तिलक खारी के पोखरा की है। यहां​​​​​​​ छठ पर्व पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं वापसी के लिए अपना सामान समेट रही थी। इसी दौरान व्रती महिलाओं की बनाई वेदी पर चढ़े प्रसाद व पैसे को बटोर रही सलोनी (8) का पैर फिसल गया। इससे वह पोखरे में जा गिरी।कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालाइस दौरान सलोनी के साथ प्रसाद मांग रही गुनगुन (10) उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। पानी में कूदते ही दोनों बच्चियां डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता देख वहां मौजूद कई लोगों ने उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाला।गांव वालों की मदद से दोनों को उपचार के लिए पीएचसी, नगरा पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सलोनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुनगुन को इलाज के बाद घर भेज दिया। सलोनी की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों बच्चियां नट परिवार से सम्बन्धित बताई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button