ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

यूथ आइकॉन ने कहा- घर के पास पानी न होने दें इकठ्‌ठा, रखें साफ-सफाई

फतेहपुर26 मिनट पहलेकॉपी लिंकफतेहपुर में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। वहीं यूथ आइकॉन ने रविवार को स्कूली बच्चों को बीमारी से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की निशुल्क दवा खिलाई। बीमारी से बचाव को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर जागरूक किया।जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आरोग्य भारती और डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने विनोबा नगर के गिहार जाति के 156 बच्चों को डेंगू संक्रमण को कम करने में सहायक और प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए होम्योपैथिक दवा वितरित की। डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को बताया कि डेंगू बीमारी एडीज मच्छर के काटने से होती है। इसमें तेज बुखार के साथ बदन दर्द और पेट दर्द होता है। प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है। इससे बचाव के लिए दवा के साथ स्वच्छता जरूरी है।यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने विनोबा नगर के गिहार जाति के 156 बच्चों को डेंगू से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा वितरित की।उन्होंने घर के बाहर या छत पर एकत्र पानी, नालियों में रुके हुए पानी और कूलर में पुराने भरे हुए पानी को हटाने की सलाह दी। कहा कि ठहरे हुए हुए पानी में ही मच्छरों का जन्म होता है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने से डेंगू से बचा जा सकता है। कहा कि सबसे ज्यादा मलिन बस्तियों के रहने वाले बच्चे और लोग गंदगी के कारण मच्छरों के काटने से बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी आचार्य रामनारायण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button