ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

झांझकलां में स्टोर किए पुराने टायर जले; लाखों का नुकसान, काले धुएं से ढ़का आसमान

जींद:  हरियाणा के जींद के गांव झांझ कलां के निकट बनी टायरों से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री तथा आसपास क्षेत्र में चारों तरफ काला धुआं ही धुआं फैल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक ने 12 से 15 लाख रुपए के नुकसान का अंदेशा जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।जींद में टायर फैक्ट्री में जल रहे टायर।जींद के नरवाना रोड गांव झांझ कलां के निकट विनोद ने टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री लगाई हुई है। शनिवार को फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। जिसके चलते आसपास क्षेत्र में कला धुआं फैल गया। आग लगने की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।टायर फैक्ट्री में आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडियां।जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक फैक्टरी में रखे पुराने टायर जलकर राख हो चुके थे। मौके पर मौजूद फैक्टरी मालिक विनोद ने बताया कि इस समय फैक्ट्री में काम नहीं चल रहा है और काफी मात्रा में पुराने टायरों को स्टॉक किया हुआ है। विनोद ने आशंका जताई की फैक्ट्री में शार्ट सर्किट हुआ है। जिससे फैक्ट्री में आग लगी है। आग से 12 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button