ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

शशि थरूर को खड़गे की टीम में जगह नहीं मिलने पर बोली भाजपा, अब अशोक गहलोत की बारी

नई दिल्ली| मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कांग्रेस वर्किं ग कमेटी की जगह पर गठित 47 नेताओं की संचालन समिति में शशि थरूर को शामिल नहीं किए जाने पर कटाक्ष करते हुए भाजपा ने कहा है कि शशि थरूर का कांग्रेस में हाशिए पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है और अब अगली बारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हो सकती है। भाजपा ने इसके लिए गांधी परिवार को ही जिम्मेदार बताया है।

दरअसल, औपचारिक घोषणा नहीं होने के बावजूद मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में गांधी परिवार का उम्मीदवार माना गया। खड़गे के खिलाफ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर ने भी चुनावी प्रक्रिया पर कई बार सवाल उठाया। भारी बहुमत से अध्य्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सीडब्ल्यूसी के स्थान पर 47 नेताओं की संचालन समिति का गठन किया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को शामिल नहीं किया।

भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने खड़गे की इस नई टीम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में शशि थरूर का हाशिए पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी संचालन समिति में शशि थरूर को शामिल नहीं किया है। मालवीय ने इसके लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि गांधी परिवार किसी को नहीं बख्शेगा और अगला नंबर अशोक गहलोत का हो सकता है।

Related Articles

Back to top button