ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
छत्तीसगढ़

गृहमंत्री ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस को जल्द मामला सुलझाने के दिए निर्देश

दुर्ग: पीड़ित परिवार के साथ चर्चा करते गृह मंत्री ताम्रध्वज साहूअंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रुदा में 11 साल के लड़के की हत्या का मामला पुलिस अब तक नहीं सुलझा है। परिजनों ने पुलिस की लचर कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि 11 साल का लड़का रहस्यमय ढंग से अचानक गायब हो गया। इसके बाद उसकी लाश बोरे में बंद मिली। परिजनों का कहना है कि 5 दिन बीतने को है, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एसपी को जल्द से जल्द मामला सुलझाने के निर्देश दिए।परिजन ने बताया कि समीर साहू (11 साल) 21 फरवरी की शाम घर से खेलने के लिए निकला था। वहां से शाम 6 बजे घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की लेकिन जब वह नहीं मिला तो अंडा थाने में उसकी गमुशुदगी दर्ज कराई गई।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी ही थी कि 24 अक्टूबर की सुबह 9 बजे नदी किनारे नर्सरी के पास प्लास्टिक बोरी में लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया और उनसे लाश की पहचान करवाई। परिजनों ने शव की पुष्टि समीर साहू के रूप में की है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम सा पसरा हुआ है।घटना स्थल पर पहुंचे गृह मंत्री पुलिस वालों को दिए निर्देशगृह मंत्री ने खुद लिया मामले में संज्ञान, क्राइम ब्रांच जांच में जुटीपरिजनों की शिकायत के बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकारा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से गिरफ्तार करें, नहीं तो वो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। इसके बाद क्राइम ब्रांच अंडा थाने में ही जुटा हुआ है। उन्होंने वहां एक अस्थाई पुलिस के बेस कैंप बना लिया है। पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर जांच की, लेकिन कुछ ठोस पता नहीं चल सका है।मंगलवार को किया गया अंतिम संस्कारसमीर साहू के शव को पीएम के बाद घर लाया गया। इसके बाद विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू वहां पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से कहा कि उन्होंने पुलिस को इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button