ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

50 हजार रुपए की आतिशबाजी ले भागे 6 बदमाश, दुकानदार पीछे गया तो कर दी पिटाई, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस

श्योपुर: सोमवार की रात करीब 7 बजे छह अज्ञात आरोपियों ने एक दुकान से 50 हजार रुपए कीमत की आतिशबाजी चोरी कर ली। वह चोरी की गई आतिशबाजी को लेकर वहां से नौ दो ग्यारह हो पाते उससे पहले दुकानदार को पता लग गया और वह इन चोरों के पीछे भागने लगा।इन चोरों ने सुनसान जगह पर पहुंचकर दुकानदार की जमकर मारपीट भी की लेकिन, दुकानदार ने हार नहीं मानी और जोर- जोर से आवाज लगाकर मदद मांगना शुरू कर दिया। इस पर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया, पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर चोर मौके से भाग गए।इस दौरान वह कुछ आतिशबाजी को चुरा कर ले गए और कुछ को खेतों में छुपा गए, जिसे दुकानदार ने पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद खेतों से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।मामला शहर के वीर सावरकर स्टेडियम का है। बताया गया है कि, घनश्याम राठौर नाम के व्यक्ति ने वीर सावरकर स्टेडियम परिसर में आतिशबाजी की दुकान लगाई थी। सोमवार रात करीब 7 बजे जब वह घर जाने की तैयारी करने लगे, तब दुकान के पीछे लगी पॉलिथीन को पांच से छह अज्ञात चोरों ने ब्लेड से फाड़ दिया और दुकान में रखे आतिशबाजी के बोरों को चुराकर वहां से निकलने लगे।तभी दुकानदार ने उन्हें देख लिया और वह उनके पीछे भागने लगा। चोर सुनसान रास्ते से धान के खेतों तक पहुंच गए, दुकानदार भी उनके पीछे-पीछे उनके पास पहुंच गया। तभी चोरों ने मिलकर दुकानदार की जमकर मारपीट की और उसे धमकी भी दी। लेकिन, दुकानदार ने हार नहीं मानी और वह जोर-जोर से आवाज लगाकर लोगों से मदद मांगने लगा।उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर किसी ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया, इस पर पुलिस 5 से 7 मिनट के भीतर वहां पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर चोर बोरों को धान के खेत में छुपा कर भाग गए। कुछ को अपने साथ भी ले गए।पुलिस ने मौके से दो बोरे आतिशबाजी बरामद कर ली है और दुकानदार घनश्याम राठौर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में कोतवाली टीआई सतीश दुबे का कहना है कि, फोन पर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम भेजी, पता चला है कि कुछ 5 से 6 अज्ञात लोगों ने दुकान से आतिशबाजी चोरी करके दुकानदार की मारपीट भी की है। उनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button