ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

नाबालिग छात्रा से मौलवी ने की अश्लील हरकत

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की एक मस्जिद के मौलवी पर आरोप है कि उसने 5 साल की बालिका से अश्लील हरकत की। मां को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बालिका ने मां को बता दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि पांच वर्षीय बेटी घर के पास स्थित मस्जिद में पढ़ाई करने जाती थी। 19 अक्टूबर की सुबह 11 बजे भी गई थी। आरोप है कि बेटी घर लौटकर आई तो डरी हुई थी। इस पर उससे बात की। उसने बताया कि मस्जिद में मौलवी अली हुसैन ने उससे अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। घर में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इससे वो डर गई थी। मां मौलवी से बात करने गईं। आरोपी ने उनसे भी अभद्रता और गालीगलौज कर दी। उनको ही धमकी देने लगा। लोगों के जुटने पर आरोपी मस्जिद से भाग निकला। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि छेड़छाड़, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुजफ्फर वाली मस्जिद, शांति नगर में दो महीने से रह रहा था। मूलरूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे

Related Articles

Back to top button