ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

कहा- बारिश से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दे सरकार, बकाया बिजली बिल करे माफ | Bharatiya Kisan Union’s picketing in Ambedkarnagar

अम्बेडकरनगर: अंबेडकरनगर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के पास अंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में धरना दिया। धरने के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की।किसानों की धान की खरीदारी सुनिश्चित की जाएयूनियन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में पहले किसान सूखे से परेशान था। अब बाढ़ के कारण किसानों की फसल नष्ट हो गई है, जिसका मुआवजा दिया जाए। कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए उनका बिजली का बकाया बिल माफ किया जाए। किसानों की धान की खरीदारी सुनिश्चित की जाए। सम्मान निधि में हुए घोटाले की जांच कराकर किसानों की निधि का पैसा उन्हें दिया जाए।अंबेडकरनगर में कलेक्ट्रेट के पास धरना देते किसान यूनियन के कार्यकर्ता।किसानों ने आंदोलन की दी चेतावनीजिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिये जाएं। मांग नहीं मानने पर मजबूर होकर यूनियन को बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। इस अवसर पर रणजीत कुमार वर्मा, राम बहाल धुरिया, अमित वर्मा, धर्मराज सिंह, रामसूरत विश्वकर्मा, रविंद्र वर्मा, संतराम शास्त्री, रामपाल और जितेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button