ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

कुछ दिन पहले विस्फोट में युवक की हुई थी मौत, दीपावली को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

रायबरेली: रायबरेली में दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन-पुलिस अलर्ट है। प्रशासन और पुलिस की टीम आज सुबह शंकरगंज में छापेमारी की। जहां से 50 किलो अवैध बारूद बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अवैध विस्फोटक का भंडारण करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री से दीपावली में पटाखा बनाने और उसे बेचने की तैयारी चल रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर सदर एसडीएम शिखा संखवार और सीओ सिटी वंदना सिंह ने फोर्स के साथ छापेमारी की।भदोखर थाना क्षेत्र के शंकरगंज में अभी कुछ दिन पहले पटाखा विस्फोट हुआ था। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया था और उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद लगातार पुलिस आसपास के क्षेत्र में पटाखा बनाने वाले दुकानदारों पर नजर रख रही थी। मुखबिर की सूचना पर सुबह पहुंची टीम ने सड़क पर लगी दुकान में छापा मारा जिसमें उसके पास से 50 किलो अवैध बारूद को बरामद हुआ। साथ ही 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम शकील और सालिम है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं।एसडीएम और सीओ ने की छापेमारी।दुकान पर शक होने पर गोदाम की तलाशीक्षेत्राधिकारी नगर वंदना सिंह ने बताया कि दिवाली को देखते हुए पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा था। तभी एक दुकान पर शक होने पर उसके गोदाम की तलाशी ली गई। जहां पर भारी संख्या में पटाखे बनाने की सामग्री बरामद हुई। उसके साथ में दो युवक भी गिरफ्तार किए गए। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button