ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

पत्नी और सास के सिर पर दे मारी लोहे की रॉड, फर्श पर बिखरा खून, दोनों की मौत

रायपुर: रायपुर में एक वकील ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। आरोपी वकील के सिर पर गुस्सा इस कदर सवार था, कि उसने लोहे की रॉड पत्नी और सास के सिर पर दे मारी और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।यह मामला रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके का है। रिंग रोड से लगे मैना रेस्टोरेंट के पीछे बनी रिहायशी कॉलोनी में यह कांड हुआ है। वकील अपने परिवार के साथ यहीं रह रहा था। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक वकील का नाम सौरभ उपाध्याय है।जांच से जुड़े अफसरों ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मनीषा और सास रमा के साथ रह रहा था। आए दिन परिवार के बीच कई बातों को लेकर विवाद भी हुआ करता था । गुरुवार की दोपहर तीनों के बीच बहस बढ़ गई। झुझलाकर सौरभ ने लोहे की रॉड से पत्नी और सास पर हमला कर दिया । महिलाओं की चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने झांक कर देखा तो इस वारदात का पता चला । पड़ोसियों ने ही पुलिस को फोन किया।बैठ गया लाशों के पाससौरभ ने हमला करते वक्त कुछ नहीं सोचा और सीधे अपनी पत्नी और सास की जान ले ली। मगर जब दोनों के सिर से खून से छिटककर फर्श पर बिखरा और दोनों गिर पड़ीं तो उसे अहसास हुआ कि उसने क्या किया है। लाशों के पास बैठकर सौरभ रोने लगा, इधर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दे दी थी। फौरन मौके पर डीडी नगर थाने की टीम पहुंची और सौरभ को हिरासत में ले लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस सौरभ से पूछताछ कर रही है। जल्द ही और भी खुलासे होंगे।

Related Articles

Back to top button