देश
बाह बटेश्वर के मंदिर भव्य, अदभुत है आस्था, दर्शन कर अमेरिकी दंपत्ति ने ग्रहण किया प्रसाद
सच टाइम्स संवाददाता बाह बटेश्वर के मंदिर भव्य, अदभुत है आस्था, दर्शन कर अमेरिकी दंपत्ति ने ग्रहण किया प्रसाद। बाह। सोमवार को बटेश्वर पहुंचे अमेरिकी दंपत्ति सेम एवं मेरी 101 मंदिर श्रंखला का आचमन कर बहती यमुना नदी का नजारा देख कर रोमांचित हुए बिना नहीं रह सके। यहां पर दर्शन पूजन को लगे भक्तों के तांते ने भी उन्हें प्रभावित किया। मंदिर के पुजारी के माध्यम से गाइड कौशलेन्द्र सिंह, मानसिंह चंबल वाइल्ड लाइफ सफारी के डायरेक्टर मुनेन्द्र पाल सिंह ने बटेश्वर मंदिर के इतिहास और भोलेनाथ की आस्था के बारे में बताया। उन्होंने बटेश्वर के मंदिरों को भव्य एवं भोले की आस्था को अदभुत बताया। बोले गूगल पर बटेश्वर मंदिर के बारे में पढा था। यहां आकर शांति एवं सुकून मिला है। मंदिर श्रंखला पर अपनी तस्वीर कैमरे में कैद की। ब्रह्मलाल जी मंदिर के दर्शन किए। भक्तों को देखकर घंटे बजाए। प्रसाद भी ग्रहण किया।
