ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

फतेहाबाद के खैरातीखेड़ा में फंदे पर लटका मिला; जेल से जमानत पर आया था

फतेहाबाद: शीशपाल की आत्महत्या के मामले में कार्रवाई करती पुलिस। हरियाणा के फतेहाबाद में समीपवर्ती गांव खैराती खेड़ा में अपने दो बेटों की हत्या के आरोपी पिता ने बीती रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक करीब डेढ़ महीना पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से घर आया था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा।घर में लटका मिला शवपुलिस को सूचना मिली थी कि खैराती खेड़ा निवासी 50 वर्षीय शीशपाल का शव उसके घर में रस्सी से लटका हुआ है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को उतार कर आवश्यक छानबीन की। परिजनों ने पुलिस कि बताया कि शीशपाल कुछ समय से मानसिक तौर से परेशान चल रही था। इसी के चलते उसने सुसाइड कर लिया।बेटों की हत्या का आरोपबता दें कि शीशपाल पर वर्ष 2014 में अपने ही दो बेटों की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस ने डबल मर्डर का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। इसी मामले में वह जेल में था। अब वह करीब डेढ़ महीने पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से पर बाहर आया था।घर में अब अकेला थामृतक शीशपाल की पत्नी अपनी बेटी के पास रह रही है। तब बताया गया था कि अपने घरेलू कलह के चलते शीशपाल ने अपने नाबालिग दो बेटों की हत्या कर दी। अब मानसिक रूप से परेशानी के चलते उसने खुद की जान ले ली। शीशपाल इन दिनों घर पर अकेला ही रह रहा था।परिजनों के बयान पर होगी कार्रवाईसदर थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने कहा हमें सूचना मिली थी कि खैराती खेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने फाँसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटना स्थल पर सीन ऑफ़ क्राइम की टीम को बुलाया। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button