ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

अमित शाह ने राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर बुलाया, ममता को भी भेजा गया निमंत्रण

नई दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा के सूरजकुंड में 27-28 अक्टूबर को सभी राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर बुलाया है। गृहमंत्री अमित शाह ने इसके लिए सभी राज्यों के गृह मंत्रियों को आमंत्रित किया है। इस बैठक के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है। देश में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय हरियाणा के सूरजकुंड में 27-28 अक्टूबर को 2 दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए सभी राज्यों के गृह मंत्रियों को न्योता भेजा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आमंत्रित किया गया है। ममता और गहलोत अपने अपने राज्य में गृह मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। हालांकि ममता बनर्जी इस बैठक में आएंगी या नहीं, ये अभी साफ नहीं है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस चिंतन शिविर में सबसे प्रमुख मुद्दा आतंरिक सुरक्षा का रहेगा। आंतरिक सुरक्षा के अलावा राज्यों की पुलिस व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और होमगार्ड से सम्बंधित मुद्दों पर पर भी मंथन किया जाएगा। गृह मंत्रालय का मानना है कि आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी कुछ समस्याएं ऐसी है, जिन्हें राज्यों के साथ पारस्परिक समन्वय और मदद के आधार पर खत्म किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक भी इस शिविर में हिस्सा लेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर के लिए अलग अलग सत्रों में अलग विषयों पर चर्चा होगी। गृहमंत्री अमित शाह दोनों दिन सूरजकुंड में ही रहेंगे।

Related Articles

Back to top button